इलॉन मस्क के पिता कुर्ता-पायजामा में अयोध्या पहुंचे, हाथ जोड़कर नमस्कार किया, रामलला के दर्शन किए

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क के पिता इरॉल मस्क आज बुधवार को अयोध्या पहुंचे। वे दिल्ली से प्राइवेट जेट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क, मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा समेत 16 लोग आए हैं। कुर्ता-पायजामा पहने इरॉल मस्क राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन किये। अयोध्या एयरपोर्ट पर इरॉल मस्क ने कहा, “भारत एक अद्भुत जगह है। जितना संभव हो सके उतने लोगों को भारत आना चाहिए। जिस देश से मैं आता हूं, वहां बहुत सारे भारतीय हैं इसलिए मैं भारतीय संस्कृति को जानता हूं। यहां के लोग प्यार और दयालुता से भरे हुए हैं, शायद वे सबसे अच्छे लोग हैं जिनसे आप मिल सकते हैं। हमारे पास कुछ स्मार्ट बिजनेस आइडियाज हैं जिन पर विचार किया जा रहा है। मुझे लगता है कि वे भारत-अमेरिका संबंध के लिए बहुत अच्छे होंगे।”

इरॉल मस्क ने राम मंदिर में रामलला का दर्शन किया। वो मंदिर के परिसर में करीब 40 मिनट तक रुके रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के लोगों के से मंदिर के निर्माण के बारे में जानकारी ली। ट्रस्ट के लोगों ने एरोल मस्क का स्वागत किया और उन्हें राम मंदिर का प्रसाद दिया। राम मंदिर के दर्शन के बाद मस्क हनुमानगढ़ी का दर्शन किये।

दो महीने पहले इरॉल मस्क की मां माये मस्क भी भारत आई थीं और उन्होंने मुंबई में अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के गाला इवेंट में भाग लिया था। इसके साथ-साथ माये मस्क ने भारतीय संस्कृति की तारीफ भी की थी। एरॉल मस्क, हरियाणा की कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के ग्लोबल एडवाइजर हैं। वे 6 जून तक भारत में रहेंगे।