मुंबई में तेंदुए का खौफ… एक बिल्डिंग से दूसरी पर कूदता दिखा, हमले में चार लोग घायल

मुंबई के मीरा भायंदर के बीपी रोड पर साईं बाबा अस्पताल के पीछे स्थित पारिजात बिल्डिंग में एक तेंदुआ के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने तीन लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तेंदुआ कहां से आया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन बिल्डिंग में तेंदुए के आने से वहां पर हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने दरवाजों को बंद कर लिया। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने बहादुरी दिखाई और तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ बिल्डिंग के परिसर में इधर-उधर भागते नजर आया। तेंदुआ छतों के ऊपर छलांग लगाता रहा और सीढ़ियों में घूमता नजर आया। तेंदुआ ने एक महिला को भी निशाना बनाया, जो गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वीडियो में कुछ महिला को खिड़की से बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। महिला को भी साईं बाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग परिसर में तेंदुआ सुबह के करीब 8 बजे घुसा था। स्थानीय लोगों ने पारिजात बिल्डिंग की बी-विंग, रूम नंबर 101 में तेंदुए को बंद कर दिया। अब यहां से वन विभाग की टीम इस तेंदुए को रेस्क्यू कर जंगल में फिर से छोड़ देगी। तेंदुआ के बिल्डिंग में घुसने से दहशत का माहौल है। तेंदुआ को काबू में करने कोशिश लगातार चल रही है। इस तेंदुआ ने घरों के बाहर कई लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश की, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ट्रैंक्विलाइजर गन लेकर बिल्डिंग के भीतर दाखिल हो चुकी है। तेंदुआ को पकड़क जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed