दो घंटे तक बरसाए नोट…गुजरात में सिंगर पर बोरी भरकर लुटाए पैसे, VIDEO
गुजरात में जूनागढ़ जिले के मालिया हाटीना में आयोजित कविराज जिग्नेश के डायरे (लोक संगीत ) में उस वक्त अनोखा नजारा देखने को मिला, जब मंच पर जमकर रुपयों की बारिश होने लगी. लोगों ने हाथों से नोट उड़ाने के साथ-साथ थैलों और बोरियों में भरकर भी रुपए लुटाए. कार्यक्रम के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. खंभालिया में प्रयागराज ग्रुप द्वारा आयोजित भगवद सप्ताह ज्ञानयज्ञ के अवसर पर रात में लोक संगीत और भजनों से सजे डायरे (लोक संगीत )का आयोजन किया गया था. प्रख्यात भजनीक कविराज जिग्नेश ने श्रीकृष्ण और दोस्ती पर आधारित भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया.
कार्यक्रम में मौजूद श्रोता भजनों की धुन पर झूमते नजर आए. इसी दौरान प्रसिद्ध लोक कलाकार मायाभाई आहिर के बेटे जयराज आहिर भी मंच पर पहुंचे और उन्होंने भी खुलकर रुपए उड़ाए. शुरुआत में लोग हाथों से नोटों के बंडल उड़ाते दिखाई दिए, लेकिन जैसे-जैसे डायरा रंग में आता गया, वैसे-वैसे लोगों ने थैलों और बोरियों में भरकर नोट उड़ाने शुरू कर दिए. करीब डेढ़ से दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में मंच पर लगातार धनवर्षा होती रही.
Watch | A singer was nearly buried under a shower of currency notes during a Dayro event in Gujarat. The video is from last night’s performance at a Shrimad Bhagwat Saptah in Khambhaliya, Dwarka district. Organisers announced that after covering the event’s operational expenses,… pic.twitter.com/C3MQY3ht28
— DeshGujarat (@DeshGujarat) May 15, 2026
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में उड़ाई गई पूरी राशि धार्मिक आयोजन और सेवा कार्यों के लिए दान के रूप में इस्तेमाल की जाएगी. हालांकि, किसी डायरे में इस तरह बोरी भर-भरकर नोट उड़ाने का दृश्य बेहद दुर्लभ माना जा रहा है. यही वजह है कि कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
