जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 45km की रफ्तार से हवा चलेगी

हिमालय में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में तेज हवा और आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40kmph से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार के 4 जिलों चंपारण, सुपौल, मधुबनी और सीतामढ़ी में घना कोहरा छाया है। IMD ने तमिलनाडु के नीलगिरि, केरल के इडुक्की और कर्नाटक के कृष्णागिरि, धर्मपुरी, वेल्लोर, तिरुपत्तर, रानीपेट में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24° दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में पारा 0°C से कम रहा। उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर लगभग खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से तापमान में 2 से 3° की बढ़ोतरी होने की संभावना है।राजस्थान के कुछ इलाकों में सर्दी अब भी बरकरार है। सोमवार को पाली सबसे ठंडा रहा। हालांकि बाड़मेर,जैसलमेर समेत 8 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *